मंत्री जमीर अहमद खान ने घायलों का जाना हालअस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल जानते हुए आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान।

हुब्बल्ली. शहर में स्लम विकास बोर्ड की ओर से आयोजित घर वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया विशाल कटआउट अचानक गिर पड़ा, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को पूरी तरह से इलाज उपलब्ध कराया जाए।

घायल शंकर हड़पद (ब्याहट्टी गांव) और शांता क्यारकटी (गंगाधर नगर) को सुचिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मंजुनाथ वर्नेकर को केएमसी-आरआई अस्पताल में भर्ती किया गया। मंत्री ने दोनों अस्पतालों में जाकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

प्रत्यक्षदर्शी शशिकांत क्यारकटी ने बताया कि वह अपनी मां शांता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। ऑटो रिक्शा से उतरकर पंडाल की ओर जा रहे थे, तभी बाएं तरफ रखा बड़ा कटआउट अचानक गिर गया और उनकी मां समेत तीन लोग उसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के बाद सुरक्षा उपायों की समीक्षा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *