कोप्पल में मनरेगा के तहत काम और बकाया मजदूरी भुगतान की मांगकोप्पल में बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर तालुक पंचायत के कार्यकारी अधिकारी दुंडप्पा तुरादी को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा कर्नाटक कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ की तालुक समिति के कार्यकर्ता।

ग्रामीण मजदूरों ने तालुक पंचायत ईओ को सौंपा ज्ञापन

तकनीकी कारणों का बहाना बंद करने की अपील

कोप्पल. तालुक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरों को पर्याप्त काम उपलब्ध कराने और लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान करने की मांग को लेकर कर्नाटक कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ की तालुक समिति ने तालुक पंचायत के कार्यकारी अधिकारी दुंडप्पा तुरादी को ज्ञापन सौंपा।

संघ के सचिव संकप्पा गदग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अभाव में लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्राम पंचायतें तकनीकी खामियों का हवाला देकर मजदूरों को काम देने से पीछे हट रही हैं। फॉर्म नंबर 6 जमा करने के एक महीने बाद भी काम उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे गांव के लोग आवेदन करें तभी काम देंगे जैसी नियमविरुद्ध शर्तें लगाई जा रही हैं, जिसे तत्काल समाप्त करना चाहिए।

उन्होंने कोलूर, चिक्क सिन्दोगी और मंगलापुर गांवों के मजदूरों को तुरंत काम देने तथा नए आवेदकों को जॉब कार्ड जारी करने की मांग की।

संघ ने यह भी कहा कि तकनीकी त्रुटियों और एनएमआर (मस्टर रोल) में गड़बडिय़ों के कारण मजदूरी भुगतान लंबित है, जिसे शीघ्र जारी करना चाहिए। कार्यस्थलों पर पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।

इस अवसर पर तालुक समिति की अध्यक्ष यल्लम्मा सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *