18 मार्च से शुरू होंगी एसएसएलसी परीक्षाएंस्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पूर्व तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कविता एस. मन्निकेरी।

पारदर्शिता के साथ संचालन के निर्देश

विजयनगर जिले में 73 केंद्रों पर 22,041 छात्र देंगे परीक्षा

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और वेबकास्टिंग की व्यवस्था

होसपेट (विजयनगर). जिलाधिकारी कविता एस. मन्निकेरी ने कहा कि जिले में एसएसएलसी वार्षिक परीक्षा-1 का आयोजन 18 मार्च से 2 अप्रेल तक किया जाएगा। परीक्षा को बिना किसी अनियमितता के पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
वे स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पूर्व तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहीं थी।

उन्होंने कहा कि जिले में जिला मुख्यालय में 16, तालुक मुख्यालयों में 15, होबली (राजस्व केंद्र) स्तर पर 14 और ग्रामीण क्षेत्रों में 28 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 73 केंद्रों पर 22,041 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रश्नपत्र निर्धारित समय के भीतर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने चाहिए। विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्ष, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार किट के साथ कर्मचारियों की तैनाती करने तथा परीक्षा के दौरान बिजली बाधित न हो, इसके लिए जेस्कॉम विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

छात्रों की सुविधा के लिए केकेआरटीसी को अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे और परीक्षा प्रक्रिया की जिला पंचायत के ‘केस्वान’ केंद्र से वेबकास्टिंग के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ नोंग्जाय मोहम्मद अली अकरम शाह ने कहा कि पढ़ाई में पीछे रह गए छात्रों को विशेष मार्गदर्शन देकर अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि जिले का परिणाम बेहतर हो सके।

इस अवसर पर एसपी एस. जाह्नवी, एडीसी ई. बालकृष्णप्पा, डीडीपीआई वेंकटेश रामचंद्रप्पा, क्षेत्र शिक्षा अधिकारी शेखरप्पा होरपेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *