बीडीसीसी बैंक कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर हमलाविधायक लक्ष्मण सवदी।

विधायक लक्ष्मण सवदी, पुत्र व समर्थकों पर मामला दर्ज

पीडि़त ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

अथणी (बेलगावी). बीडीसीसी बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निंगप्पा करन्नवर पर कथित हमले का मामला तूल पकड़ गया है। रविवार देर रात अथणी पुलिस थाने में विधायक लक्ष्मण सवदी, उनके पुत्र चिदानंद तथा सात-आठ समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

पीडि़त निंगप्पा करन्नवर ने अपनी शिकायत में बताया कि वे चार अन्य साथियों के साथ विधायक के निवास पर गए थे। इस दौरान विधायक ने कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और थप्पड़ मारा। वहीं पुत्र चिदानंद ने उनके कमर पर लात मारी। इसके बाद समर्थकों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *