करीब 10 महीने बाद जन्मे बछड़े का रंग देख मालिक और ग्रामीण हैरान
पशु चिकित्सकीय जांच से ही स्थिति होगी स्पष्ट
यादगीर। जिले के हुणसगी तालुक के नारायणपुर गांव में एक भैंस ने सफेद रंग के बछड़े को जन्म दिया, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल है। सामान्यत: काले या गहरे रंग के बछड़े देने वाली भैंस के सफेद बछड़े को जन्म देने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी।
यह भैंस गांव के परशुराम की बताई गई है। करीब 10 महीने की गर्भावस्था के बाद भैंस ने सफेद बछड़े को जन्म दिया। बछड़े का रंग और शरीर देखकर मालिक समेत ग्रामीण भी हैरान हैं।
कुछ ग्रामीण इसे बैल का बछड़ा बता रहे हैं। बताया गया कि परशुराम अपने खेत में भैंस और बैल को एक ही स्थान पर बांधते थे। इसी आधार पर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, केवल बछड़े के सफेद रंग के आधार पर उसके जन्म या नस्ल के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। आनुवंशिक कारणों से भैंसों में भी हल्के या सफेद रंग के बछड़े जन्म ले सकते हैं। वास्तविक स्थिति पशु चिकित्सक की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

