धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी।

प्रल्हाद जोशी ने की आलोचना
हुब्बल्ली. धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के लोग राजनीति के लिए निम्नस्तरीय, अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हमने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि हमें पता है कि जब सिद्धरामय्या जेडीएस में थे तो उन्होंने सोनिया गांधी के बारे में क्या बयान दिया था। अब अप्रबुध्द राहुल गांधी को लुभाने के लिए उनके सामने झुकते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के लिए विरोध जताने वाले इन्हें क्या दलितों से कोई प्यार है?
उन्होंने कहा कि भाजपा में अध्यक्ष और पदाधिकारियों का चयन परिवार के आधार पर नहीं होता है। हम प्रत्येक विषय पर विस्तार से चर्चा करते हैं। नाम मात्र के लिए खरगे को अध्यक्ष बनाने वाले कांग्रेस के लोग हमारे बारे में बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। श्रीराम से डर होने के कारण ही उन्होंने जयश्रीराम के नारे लगाए। अब वे कहते हैं कि इससे उनका पेट नहीं भरता है।
जोशी ने कहा कि क्या हमें लोगों को यह नहीं बताना चाहिए कि हमने क्या किया है? कांग्रेस के लोग क्यों नि:शुल्क भाग्यों का प्रचार क्यों करते हैं? वे चावल का एक दाना भी दिए बिना अन्नभाग्य का प्रचार करते हैं। हमारी ओर से दिए गए चालक को उनकी ओर से ही देने का दावा करते हैं। किसको 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिली इसका उदाहरण देना चाहिए। गारंटी योजनाएं सभी तक पहुंची हैं कहकर हिसाब बताते हैं। प्रचार एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। मंत्री संतोष लाड दबाव या विश्वास की कमी के कारण भाजपा की आलोचना कर रहे हैं।
कांग्रेस सरकार को वास्तव में किसानों की परवाह नहीं
जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को वास्तव में किसानों की चिंता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के कार्यकाम में दिए जाने वाले 4000 रुपए किसान सम्मान निधि को इस सरकार में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने बंद कर दिया है। वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रही राज्य सरकार ने एक भी विकास परियोजना शुरू नहीं की है। सडक़ों पर एक टोकरी मिट्टी भी नहीं डाली है। कांग्रेसी प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से क्रियान्वित कार्यों का उद्घाटन, भूमिपूजन कर फोटो खिंचवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक और राम जन्मस्थान के सबूत मांगे थे। क्या ऐसी पार्टी का समर्थन करना चाहिए?
मंत्री जोशी ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश के हित की परवाह नहीं की। इसके बजाय तुष्टीकरण की राजनीति, आतंकवाद को बढ़ावा देती रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोई प्रतिबद्धता नहीं है। वे नहीं जानते कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। यहां तक कि उनकी पार्टी को भी नहीं समझ में नहीं आता। राहुल गांधी बिना ताल-मेल के बयान देते हैं। ऐसे में देश पर शासन करने की प्रतिबद्धता उनमें कहां से आएगी?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *