बाजर में भीड़, मगर बिक्री नहीं

होसपेट. इस बार हिन्दू नववर्ष उगादी व रमजान ईद एक साथ होने से बाजार में भीड़ तो है मगर बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है।

होसपेट बाजार कपड़े के व्यापार के लिए पहले से ही क्षेत्र में अग्रणी रहा है। धीरे धीरे बाजार में बिक्री कम होती जा रही है।

व्यापारी अनील कुमार राजपुरोहित ने बताया की उनके पिता ने करीब 40 वर्ष पहले यहां पर खुद का कपडे का व्यवसाय प्रारंभ किया था। सीजन में इतना व्यापार होता था कि रात-दिन का पता नहीं चलता था। धीरे धीरे बिक्री में बहुत कमी आ गई है। पहले नोट बन्दी, फिर कोरोना और अब ऑनलाइन व्यपार शुरू होने के बाद इस वर्ष तो नाम मात्र की बिक्री हो रही है।

व्यापारी हरिसिंह राजपूत ने बताया कि पहले से अब व्यपार बहुत कम हो गया है और दिनों दिन खर्चा बढ रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *