व्यापारियों और एपीएमसी अधिकारियों के बीच तीखा वाद-विवाद
बेलगावी. शहर के जय किसान निजी थोक सब्जी मार्केट का ट्रेड लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद मंगलवार सुबह एपीएमसी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ।
राज्य कृषि विपणन विभाग के निदेशक ने सोमवार को ही जय किसान मार्केट का लाइसेंस रद्द कर दिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह एपीएमसी अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से कहा कि वे अपनी उपज सीधे एपीएमसी मार्केट में ही लाएं, जय किसान मार्केट में नहीं।
इसी दौरान वहां मौजूद व्यापारियों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि उच्च अधिकारियों ने उन्हें 48 घंटे की मोहलत दी है, ऐसे में किसानों को रोका नहीं जाना चाहिए। इस बात पर दोनों पक्षों में तीखी बहस और गहमागहमी हुई।
सुरक्षा व्यवस्था
स्थिति बिगडऩे की आशंका को देखते हुए जय किसान मार्केट के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतिदिन की तरह किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे, जिन्हें व्यापारी अंदर भेजते रहे जबकि एपीएमसी अधिकारी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। इससे वहां तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

