उत्तरादि मठ ने किया सम्मानित
15 जिलों में 1,008 नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
हुब्बल्ली। प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं एम.एम. जोशी आई इंस्टीट्यूट के संस्थापक पद्मश्री डॉ. महीपति माधवाचार्य जोशी को ‘श्री दिग्विजय मूलराम अनुग्रह प्रशस्ति’ से सम्मानित किया गया। उत्तरादि मठ के पीठ प्रमुख सत्यात्मतीर्थ महास्वामी ने 31वें चातुर्मास्य धार्मिक कार्यक्रम के समापन समारोह में उन्हें यह जीवनगौरव सम्मान प्रदान किया।
स्वामी ने डॉ. जोशी की दीर्घकालीन नेत्र सेवा की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को दृष्टि प्रदान करना श्रेष्ठ मानव सेवा है। इस अवसर पर चातुर्मास्य अवधि में कर्नाटक के 15 जिलों में 1,008 नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाने की उपलब्धि भी रेखांकित की गई।
सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि यह सम्मान वर्ष 1967 से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र सेवा के लिए कार्य कर रही उनकी पूरी चिकित्सकीय एवं सहयोगी टीम का है। उनके नेतृत्व में एम.एम. जोशी आई इंस्टीट्यूट उत्तर कर्नाटक में आधुनिक नेत्र चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनकर हजारों जरूरतमंदों को दृष्टि प्रदान कर रहा है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

