डिजिटल गिरफ्तारी ठगी : दो आरोपी गिरफ्तार

दावणगेरे. साइबर क्राइम पुलिस ने “डिजिटल अरेस्ट”(डिजिटल गिरफ्तारी) नाम से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 बैंक खातों की जानकारी बरामद हुई है और ये आरोपी कर्नाटक सहित कई राज्यों में 10 से अधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं।

शिकायत से खुला मामला

मार्च 12 को एक व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर, हासन जिले के बेलूर तालुक के रहने वाले अरुण कुमार (35) और मधु कुमार (38) को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार इस धोखाधड़ी का मुख्य सरगना अशरफ अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है और जांच जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *