शिगगांव के टिकट दावेदारों से डीके शिवकुमार ने की चर्चाहुब्बल्ली में केपीसीसी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता।

हुब्बल्ली. शिग्गगांव निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के उपलक्ष्य में निर्वाचन क्षेत्र के टिकट के दावेदारों और प्रमुख नेताओं ने केपीसीसी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मंगलवार को शहर के सर्किट हाउस में मुलाकात कर चर्चा की।
इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि डीके शिवकुमार ने निर्देश देते हुए कहा है कि कांग्रेस इस सीट पर पिछला चुनाव मामूली अंतर से हार गई थी। इस बार जीतना ही होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मिलकर काम करना चाहिए। कौन सा उम्मीदवार उपयुक्त है यह निर्धारित करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा।

दावेदारों ने लिया भाग
टिकट के दावेदार अज्जमपीर कादरी, पठान, राजेश्वरी पाटिल, नूर अहमद मलगी, प्रेमा पाटिल, एस.आर. पाटिल और अन्य ने भाग लिया था।
बैठक में नवलगुंद विधायक एनएच कोनरेड्डी, ब्याडगी विधायक बसवराज शिवन्नवर, हिरेकेरूर विधायक यूबी बणकार, संजीवकुमार नीरलगी, शिग्गगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एमएम मुल्ला, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन हल्लूर, धारवाड़ ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार पाटिल और अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *