"मेटी की आत्मा की शांति के लिए उमेश को जिताएं"जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने की अपील

बागलकोट उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार तेज

विकास कार्यों और गारंटियों का दिया हवाला

बागलकोट. उपचुनाव के चलते बागलकोट में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कांग्रेस प्रत्याशी उमेश मेटी के समर्थन में जोरदार प्रचार करते हुए भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि दिवंगत एच.वाई. मेटी की आत्मा को शांति तभी मिलेगी, जब उमेश मेटी को विजयी बनाया जाएगा।

मेटी के योगदान को आगे बढ़ाने का समय

सुतगुंडार, नायनेगली सहित आसपास के गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एच.वाई. मेटी के प्रयासों से ही बागलकोट में मेडिकल कॉलेज की स्थापना संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि मेटी के चारों बच्चों ने टिकट की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस की परंपरा के अनुसार उमेश मेटी को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उन्हें जिताने की अपील की।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सिद्धरामय्या ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आलमट्टी परियोजना को लेकर केंद्र ने जनविरोधी रुख अपनाया है। 13 वर्षों तक गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया और मुआवजा घोषित होने के बावजूद किसानों को राशि नहीं दी गई।

उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सिंचित भूमि के लिए 40 लाख रुपए प्रति एकड़ और सूखी भूमि के लिए 30 लाख रुपए मुआवजा देने की दिशा में काम कर रही है।

भाजपा पर विकास न करने का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकारों ने केवल लूटपाट की और विकास कार्यों की अनदेखी की। कांग्रेस सरकार ने मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर जैसे परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों का एक भी रुपया कर्ज माफ नहीं किया, जबकि कांग्रेस सरकार ने “पांच गारंटी” योजनाओं के माध्यम से जनता को राहत पहुंचाई है।

किसानों के लिए फैसलों का उल्लेख

सिद्धरामय्या ने कहा कि गन्ना किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त 200 रुपए प्रति टन बढ़ोतरी की है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार हर साल 52 हजार करोड़ रुपए सीधे जनता के हित में खर्च कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *