व्यक्तिगत दुश्मनी में वारदात; अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
धारवाड़ पुलिस का दावा
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता फैरोज पठाण की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों से पूछताछ की है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
व्यक्तिगत दुश्मनी का एंगल
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अब तक छह संदिग्धों से पूछताछ की गई है, लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
घर में घुसकर की गई थी हत्या
गौरतलब है कि शुक्रवार रात हाश्मी नगर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर फैरोज पठाण पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जांच तेज, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस आयुक्त ने कहा कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
