दक्षिण पश्चिम रेलवे की आय में वृद्धि

हुब्बल्ली. शहर में मुख्यालय वाले दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने 2024-25 में अच्छा आय अर्जित किया है।

दपरे की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 2023-24 में यात्रियों से 3,090.5 करोड़ रुपए आय प्राप्त किया था, जबकि 2024-25 में 3,172.82 करोड़ रुपए प्राप्त किया है। अन्य कोचिंग आय 328.26 करोड़ से बढक़र 335.24 करोड़ रुपए हो गई है।

पार्सल आय पिछले वर्ष के 157.77 करोड़ था, जो अब बढक़र 166.6 करोड़ रुपए हो गया है। कुल आय 8,340.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

वाणिज्यिक आय भी 2023-24 में 78.90 करोड़ थी, जो चालू वर्ष म बढक़र 91.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। इस वर्ष 16.50 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है, जबकि पिछले वर्ष 16.20 करोड़ लोगों ने यात्रा की थी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 450.66 लाख टन माल ढुलाई दर्ज की है। इसमें हुब्बल्ली मंडल ने 320.69 लाख टन माल परिवहन करके प्रमुख भूमिका निभाई है। मैसूर मंडल ने 100.89 लाख टन का लक्ष्य पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शेष लदान का कार्य बेंगलूरु मंडल की ओर से किया गया है।

20.26 लाख टन खनिज तेल की ढुलाई की गई है। पिछले वर्ष 20.11 लाख टन माल लदान किया गया था। इस्पात संयंत्रों को कच्चे माल की लोडिंग 10.31 लाख टन तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के 10.10 लाख टन से भी अधिक है।

वर्ष के दौरान 67.57 किलोमीटर मार्ग का विद्युतीकरण पूरा किया गया है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम रेलवे के 3,692 किलोमीटर में से 3,323 किलोमीटर का विद्युतीकरण हो चुका है। इसके अलावा 26.5 किलोमीटर नई रेलवे लाइनों का निर्माण किया गया है तथा 39.1 किलोमीटर दोहरी रेल लाइन का कार्य पूरा हो चुका है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *