उगादी और रमजान पर कलबुर्गी-बेंगलूरु के बीच विशेष ट्रेन

कलबुर्गी. उगादी और रमजान त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, यात्रियों की मांग पर कलबुर्गी-बेंगलूरु के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेलवे विभाग ने एक बयान में कहा है कि त्यौहारों के भाग के तौर पर ट्रेन संख्या 06519 एसएमवीटी बेंगलूरु-कलबुर्गी विशेष 28 मार्च (शुक्रवार) को रात्रि 9.15 बजे एसएमवीटी बेंगलूरु से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07.40 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी। (1 यात्रा)
ट्रेन संख्या 06520 कलबुर्गी-एसएमवीटी बेंगलूरु 29 मार्च (शनिवार) को सुबह 09.35 बजे कलबुर्गी से रवाना होगी और उसी दिन रात 8 बजे एसएमवीटी बेंगलूरु पहुंचेगी। (1 यात्रा)

यह ट्रेनें शहाबाद, यादगीर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालय रोड, आदोनी, गुंतकल, अनंतपुर, धर्मावरम और यलहंका में रुकेंगी।

इन ट्रेनों में एक एसी-२ श्रेणी, एक एसी-3 श्रेणी, 11 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन (19 कोच) हैं।
इन विशेष रेलगाडिय़ों के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर विशेष शुल्क पर उपलब्ध होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव स्थानों के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *