परमेश्वर का राहुल गांधी जैसी बातें करना ठीक नहींहुब्बल्ली में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा
हुब्बल्ली. गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर का गैरजिम्मेदाराना बयान देना ठीक नहीं है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो कितने लोगों ने भारत में घुसपैठ की थी। कितनी आतंकी गतिविधियां हुई हैं और कहां-कहां बम धमाके हुए हैं इसकी जानकारी लेकर बात करनी चाहिए।
शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रल्हाद जोशी ने परमेश्वर के पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में अवैध रूप से बसने के लिए केंद्रीय एजेंसियों जिम्मेदार ठहराने के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरह परमेश्वर का बात करना ठीक नहीं है। डॉ. जे. परमेश्वर ने कई वर्षों तक गृह मंत्री के तौर पर काम किया है। भाजपा सरकार ने ही घुसपैठियों के भारत में प्रवेश पर अंकुश लगाया है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो बेंगलूरु, हैदराबाद, मुंबई, हुब्बल्ली समेत कई जगहों पर बम धमाके हुए थे। इस सबको याद की जिए, बम विस्फोट का कारण घुसपैठिए हैं।

जीटी देवेगौड़ा के बयान से नुकसान नहीं होगा
जोशी ने कहा कि जीटी देवेगौड़ा के बयान से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। जीटी देवेगौड़ा हाल तक सिद्धरामय्या और उनकी सरकार के खिलाफ बोलते थे। अब अचानक उन्होंने सिद्धरामय्या की वकालत की है। अब राजनीति में अगर कुछ लोगों को मन मुताबिक रुतबा नहीं मिलने, टिकट नहीं मिलने, मंत्री पद नहीं मिलने पर वे पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ बोलकर पार्टी छोडऩे का काम करते हैं। हर राजनीतिक दल की अपनी विचारधारा होती है। अपने निजी सत्ता के अधिकार के लिए लडऩे वाले बढ़ गए हैं। अब हमें देखना होगा कि अचानक जेडीएस पार्टी में क्या घटनाक्रम हुआ है। यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। अब राज्य सरकार के खिलाफ मुडा और वाल्मिकी घोटाले की गूंज सुनाई दी है। ऐसे समय में जीटी देवेगौड़ा का बयान सही नहीं है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *