मेरी तरह भाजपा ने अन्नामलाई को दिया धोखामंत्री शिवराज तंगडगी।

मंत्री तंगडगी ने लगाया आरोप

कोप्पल. मंत्री शिवराज तंगडगी ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहीर है। काला धन लाएंगे कहा था क्या लाया है? 15 लाख रुपए देंगे कहा था, क्या उन्होंने दिया है? उन्होंने लोगों को जितना धोखा देना था जितना दिया है। अन्नामलाई पुलिस विभाग में अच्छा काम कर रहे थे। उन्हें भाजपा में ले जाकर धोखा दिया।

शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए तंगडगी ने कहा कि अन्नामलाई ने चाबूक से पीटा। उनका उपयोग कर फेंक दिया गया। भाजपा यही कर रही है। भाजपा ने मुझे अपने साथ ले गई थी। क्या आप जानते हैं उन्होंने हमें क्या दिया? बीपी, शुगर आने वाला विभाग दिया था, फिर हमारा उपयोग करके फेंक दिया।

मंत्री तंगडगी ने कहा कि तुंगभद्रा जलाशय से नहर में पानी छोडऩे के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम 10 अप्रेल तक नहर में पानी छोड़ेंगे। हमने बैठक में इस पर चर्चा की है। हमने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों को चर्चा के लिए बुलाया है। वादे के मुताबिक हम 10 अप्रेल तक पानी छोडेंगे। घर बुलाकर अधिकारियों से इस बारे में चर्चा की है। किसानों को पानी का उचित उपयोग हो इस बारे में सलाह दी है। अंतिम हिस्से में किसानों को पानी की समस्या होने पर एक-दो दिन के लिए पानी छोडऩे का निर्देश दिया है। पेयजल के साथ किसानों को पानी उपलब्ध करना चाहिए। गर्मी का मौसम है और किसानों की रक्षा करना चाहिए।

मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे केंद्रीय नेता इसका ध्यान रखेंगे। केपीसीसी अध्यक्ष के बारे में कोई नहीं बोल सकता। हमारे केंद्रीय नेताओं ने हमें निर्देश दिए हैं।

यत्नाल के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में तंगडगी ने कहा कि यत्नाल हमारी पार्टी की विचारधारा से सहमत नहीं हैं। वे हमारी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उन्हें बुलाने का कोई कारण नहीं है। यत्नाल के साथ भाजपा ने अनुचित व्यवहार किया है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अनुचित व्यवहार किया गया है। 75 साल की उम्र वालों की भाजपा में कोई हैसियत नहीं है। मोदी भी 75 वर्ष के हो गए हैं। देखते हैं वे क्या निर्णय लेते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *