मंत्री संतोष लाड ने प्रवासी श्रमिकों की जानकारी जुटाने का दिया निर्देशश्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड।

हुब्बल्ली. श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने नियोक्ताओं को प्रवासी श्रमिकों के बारे में जानकारी एकत्र करने और उन पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

वे बेंगलूरु के विकास सौधा में श्रमिकों, श्रमिक संगठनों और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे।

हुब्बल्ली में पांच साल की बच्ची की हत्या का जिक्र करते हुए लाड ने कहा कि दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों के बारे में जानकारी जुटाना बहुत कठिन है। यद्यपि यह हमारे लिए एक चुनौती है, फिर भी हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हुब्बल्ली में हुई घटना बहुत दुखद है। ऐसी घटना देश में कहीं भी, कभी भी हो सकती है। ऐसे मौके पर श्रमिकों के पास जानकारी होगी तो आरोपियों की पहचान करना आसान होगा। ठेकेदारों को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए। लोगों को जागरूक करना चाहिए। श्रमिकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

लाड ने कहा कि संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध होगी परन्तु असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का विवरण उपलब्ध नहीं है। विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों के बारे में जानकारी जुटाने का कोई तरीका है तो बताएं।

उन्होंने कहा कि नियम है कि ठेकेदारों को पंजीकरण कराना होगा परन्तु ऐसा नहीं करते हैं। कोई नहीं जानता कि कौन कहां और क्या काम कर रहा है। न केवल श्रम विभाग बल्कि सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध होना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *