चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी का पलटवार, धांधली के आरोप
राज्यपाल से मिलने से इनकार
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और “नैतिक रूप से हमारी ही जीत हुई है।” उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप भी लगाया।
पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने उन्हें समर्थन दिया है।
इस्तीफे से इनकार
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। मैं हारी नहीं हूं और राजभवन नहीं जाऊंगी।
धांधली के आरोप
ममता ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां हुईं और करीब 100 सीटों पर जनादेश “लूटा” गया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मनोबल तोडऩे के लिए मतगणना प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किया गया।
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव में सीधे हस्तक्षेप किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस चुनाव के खलनायक हैं। तृणमूल कांग्रेस सत्यशोधन अभियान शुरू करेगी। इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिसके बाद आगे की रणनीति और कार्रवाई तय की जाएगी।
संवैधानिक पहलू
इस बीच, अनुच्छेद 164 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं और मंत्रिपरिषद उनके प्रति उत्तरदायी होती है। यदि बहुमत को लेकर संदेह हो, तो राज्यपाल विश्वास मत का निर्देश दे सकते हैं। स्थिर सरकार न बनने की स्थिति में अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की जा सकती है।
साथ ही अनुच्छेद 172 के अनुसार विधानसभा का कार्यकाल सामान्यत: पांच वर्ष का होता है।
राजनीतिक हलचल तेज
दूसरी ओर भाजपा ने सरकार गठन को लेकर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। वहीं राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बंगाल में भाजपा का उभार लोकतंत्र के लिए खतरा है।”
ममता बनर्जी के बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में घटनाक्रम और तेज होने की संभावना है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

