हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते श्रम एवं धारवाड़ के जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड।

मंत्री संतोष लाड ने फिर से की राम मंदिर निर्माण की आलोचना
हुब्बल्ली. श्रम एवं धारवाड़ के जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने आरोप लगाया कि राम मंदिर को उचित जगह पर नहीं बनाया है। राम मंदिर बनाने से गरीबी नहीं मिटेगी। राम मंदिर को राजनीतिक इ‘छाशक्ति के कारण बनाया गया है।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाड ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से हमें कोई आपत्ति नहीं है परन्तु जहां राम मंदिर बना है वह जगह सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बताई हुई जगह पर मंदिर नहीं बनाया है। दूसरी जगह बनाया गया। वह भी मात्र 40 प्रतिशत ही निर्माण होआ है।
उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या राम मंदिर से गरीबी खत्म हो गई है? राम मंदिर के नाम पर वोट क्यों मांगते हो।
देश में दस साल से तानाशाही चल रही है। दस साल में चाहे जो भी उद्घाटन किया वह मोदी अकेले ने ही किया है। देश बर्बाद हो गया है। दस साल में एक भी कार्यक्रम ऐसा नहीं हुआ जिससे गरीबों को फायदा हुआ हो। दस साल में उनकी उपलब्धि क्या है? पेट्रोल डीजल के दाम क्या कम हुए हैं? चुनाव आने पर एक एजेंडा तय करते हैं। सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

हर चीज का अंत होता है
उन्होंने कहा कि अगर आप प्रभावशाली हैं तो टीवी ऐप बनाकर आएं। राम-रहीम, पाकिस्तान-अफगानिस्तान के नाम से लोगों को पागल बनाते हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में पुलवामा हमले के बारे में बात की थी। इसके लिए आरडीएक्स कैसे आया? ऐसी चर्चाएं देश में नहीं हो रही हैं। केवल राम मंदिर, नीतीश कुमार, हारे हुए कमलनाथ को लेकर क्या करेंगे। इससे किसी भी हिंदू को कोई फायदा नहीं हुआ। इन सबका अंत है, ईश्वर है।
लाड ने कहा कि भाजपा ने कुछ भी नहीं किया। गारंटी के आधार पर जनता वोट देंगी तो भाजपा नहीं जीतेगी। गारंटी से बचने के लिए राम, रहीम का मुद्दा उठा रहे हैं। विकास के मुद्दे पर चलेगी तो भाजपा को जीत नहीं मिलेगी। आगामी 100 दिनों में विकास पर चर्चा करें। लोगों को धोखा देकर वोट लेते हैं। हम लोकसभा चुनाव में खड़ा नहीं होना चाहते। हमें लोकसभा चुनाव लडऩे में कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रधान मंत्री मोदी टीवी पर आए बिना वोट नहीं मांग सकते।

ये देश सबका है
भाजपा दिखावा करती है कि उसने देश के लिए कुछ किया है। भाजपा ने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया है। देश कर्ज में डूब रहा है, मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए दिए गए भाषण का वीडियो है, इसे भाजपा वालों को सुनना चाहिए। अगर हमने टैक्स मांगा तो झूठा रामय्या कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ठीक है हम झूठे रामय्या हैं तो दस वर्ष में इन्होंने क्या किया है। दस साल में कुछ नहीं किया। उन्होंने मेक इन इंडिया, किसानों की आय दोगुनी करने, आतंकवाद को खत्म करने की बात कही थी। अब 90 दिनों में विकास पर चर्चा होनी चाहिए।
लाड ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने तीन करोड़ घर बनाए हैं कह रही हैं तो मोदी ने चार करोड़ घर बनाए हैं कह रहे हैं। मनरेगा में उनकी उपलब्धि क्या है। विवाद के बारे में बात न करके, विकास के बारे में बात करनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *