प्रकाश बाफना बने ऑल कर्नाटक राजस्थान युथ फेडरेशन के नए अध्यक्ष

हुब्बल्ली. गंगेभावी रिसोर्ट में बुधवार को ऑल कर्नाटक राजस्थान युथ फेडरेशन की साधारण बैठक हुई। नवकार मंत्र के साथ बैठक प्रारम्भ हुई। बैठक की अध्यक्षता कर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण मुणोत ने सभी का स्वागत किया और विचार प्रस्तुत किया।

संस्था के सचिव प्रकाश बाफना, संस्था के भरत भंडारी, महावीर श्रीश्रीमाल, विक्रम जैन, भूपेश जैन, केसरी चंद गोलछा आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष शेषमल ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण मुणोत, मंत्री प्रकाश बाफना एवं बोर्ड के सदस्यों का शाल, माला के जरिए सम्मान किया गया। प्रवीण मुणोत ने अपने टीम के साथ पद से निवृत्त हुए।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संस्था के नए अध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव अधिकारी गौतम भूरट, पुखराज कवाड़ नियुक्त किए गए। चुनाव की परिक्रिया में चुनाव अधिकारी की ओर से सभी सदस्यो को एक पेपर पर एक अध्यक्ष का नाम तथा पांच सदस्यों के नाम लिख कर चुनाव अधिकारी को देने को कहा गया, जिसमें प्रकाश बाफना को अध्यक्ष चुना गया और केसरीचंद गोलछा, भूपेश जैन, प्रवीण देवड़ा, विक्रम जैन, मघराज जैन को नए बोर्ड सदस्य चयनित किया गया।

नए अध्यक्ष प्रकाश बाफना एवं नए बोर्ड के सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

नवनिर्वाचित सदस्यों ने महावीर श्रीश्रीमाल, रायचंद जैन, अशोक ओस्तवाल को नए बोर्ड सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर दिलीप कोठारी, अनिल सुराणा, प्रकाश लुंकड़, आनंद बैद, गौतम भूरट आदि उपस्थित थे।

मघराज जैन ने अंत मेें सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी केसरीचंद गोलछा ने दी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *