पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्प ने की सरकार से मांग
हुब्बल्ली. पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्प कहा कि सरकार को बेन्नेहल्ला, तुप्परिहल्ला नहरों में आई बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत प्रदान करना चाहिए।
इस संबंध में सरकार को पत्र लिखकर मुनेनकोप्प ने मांग की है कि राज्य में भाजपा के कार्यकाल में बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि (मुआवजा) दी गई थी। उसी एबीसी मॉडल में 10, 05 और 2.5 लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 10 लाख रुपए, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख रुपए और जो मकान कम पड़े हैं उनके लिए ढाई लाख रुपए देना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को तुरंत धनराशि जारी नहीं की गई, तो वे किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे।
पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्प।