10 साल की उम्र में छह विश्व रिकॉर्ड, कारवार की इरा ने रचा इतिहासइरा आदित्य रावत।

अंडमान में स्कूबा डाइविंग का प्रमाणन पाने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की गोताखोर बनीं

एक मिनट में 55 हैंड सिग्नल दिखाए

कारवार। समुद्र की गहराइयों में उतरकर कारवार की 10 वर्षीय इरा आदित्य रावत ने असाधारण उपलब्धि हासिल की है। अंडमान-निकोबार के शहीद द्वीप में 18 अक्टूबर को उन्होंने एक ही दिन में छह विश्व रिकॉर्ड बनाए। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रमाणित स्कूबा गोताखोर के रूप में दर्ज किया है।

इरा ने 10 वर्ष, 17 घंटे और 35 मिनट की उम्र में स्कूबा डाइविंग का प्रमाणन हासिल किया। उन्होंने एक मिनट में पानी के भीतर स्कूबा डाइविंग के 55 हैंड सिग्नल प्रदर्शित किए। इसके अलावा स्कूबा उपकरणों के साथ 60 सेकंड में 50 मीटर की दूरी तय की।

उन्होंने पानी के भीतर इस्तेमाल होने वाले 30 तकनीकी उपकरणों और फ्लैश कार्ड के जरिए 45 समुद्री जीवों की पहचान भी की। प्री-टीन श्रेणी में एक दिन में छह विश्व रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि भी उनके नाम दर्ज हुई।

नौसेना परिवार से मिला प्रेरणा का आधार

इरा के पिता कमांडर आदित्य रावत और मां कमांडर स्नेहा बुडकोटी भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं। उनके दादा अशोक राजाराम रावत भी नौसेना में कमांडर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का उनका परिवार लंबे समय से नौसेना से जुड़ा है।

इरा कारवार के नेवल चिल्ड्रन स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं। समुद्री अभियानों की पारिवारिक कहानियों ने बचपन से ही उनमें समुद्र के प्रति जिज्ञासा पैदा की।

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए इरा ने कहा कि पानी के भीतर स्कूबा डाइविंग करना रोमांचक अनुभव रहा। भविष्य में भी नई चीजें सीखने और समुद्र की दुनिया को करीब से जानने की उनकी इच्छा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *