दक्षिण पश्चिम रेलवे की आय में 14.31 प्रतिशत की वृद्धिखनिज की ढुलाई करते हुए।

फरवरी 2026 तक 8,550 करोड़ रुपए की कमाई

माल ढुलाई और यात्री राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

हुब्बल्ली. वित्त वर्ष 2025-26 में दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने फरवरी तक 8,550 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.31 प्रतिशत अधिक है।

दपरे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल आय में से 4,876 करोड़ रुपए माल ढुलाई से तथा 3,154 करोड़ रुपए यात्री परिवहन से प्राप्त हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि दोनों प्रमुख क्षेत्रों में आय में स्थिर वृद्धि दर्ज की गई है।

केवल फरवरी माह में ही दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 780 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया। इसमें 415 करोड़ रुपए माल ढुलाई से, 307 करोड़ रुपए यात्री सेवाओं से, 26.38 करोड़ रुपए विभिन्न वाणिज्यिक स्रोतों से तथा 6.32 करोड़ रुपए टिकट जांच अभियान से प्राप्त हुए।

माल परिवहन के क्षेत्र में भी दपरे ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी तक 4.75 करोड़ टन मूल माल की ढुलाई की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.9 प्रतिशत अधिक है।

दपरे अधिकारियों के अनुसार, माल परिवहन क्षमता में वृद्धि, बेहतर परिचालन प्रबंधन और यात्री सुविधाओं के विस्तार के कारण राजस्व में यह बढ़ोतरी संभव हो पाई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *