बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई का वीडियो वायरल
पशु लेकर जा रहे किसानों को रोकने का आरोप
हाथ जोडक़र माफी मांगते दिखे कार्यकर्ता; पुलिस जुटा रही जानकारी
चित्रदुर्ग. गोरक्षा के नाम पर किसानों के पशुओं को रोककर कथित तौर पर दुव्र्यवहार करने के आरोप में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चित्रदुर्ग नगर के बजरंग दल प्रमुख दीपक राज सहित कुछ लोग हाथ जोडक़र माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं।
यह घटना तीन दिन पहले कोप्पल तालुक के गिणगेरा गांव के पास हुई थी। बताया जा रहा है कि चित्रदुर्ग से कोप्पल पहुंचे बजरंग दल के नेता दीपक राज और उनके साथियों ने पशु मेले के लिए मवेशी ले जा रहे किसानों को रास्ते में रोक लिया था। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया।
आरोप है कि गिणगेरा गांव के किसान किरण और अन्य ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग किसानों के सामने हाथ जोडक़र क्षमा मांगते नजर आ रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि उनके पशुओं को जबरन रोककर परेशान किया गया और उनके साथ दुव्यर्वहार किया गया। हालांकि, घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह मामला कोप्पल ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
