सीएम कुर्सी के लिए प्रयास करने में कुछ भी गलत नहींराजस्व मंत्री कृष्ण भैरेगौड़ा।

मंत्री कृष्ण भैरेगौड़ा ने कहा
बेलगावी. राजस्व मंत्री कृष्ण भैरेगौड़ा ने कहा कि अगर कांग्रेस में किसी और ने मुख्यमंत्री बनने की कोशिश की है, तो उन्हें ऐसा करने दीजिए परन्तु सभी विधायक और आलाकमान के नेता सिद्धरामय्या के साथ हैं। पार्टी मंच पर मुख्यमंत्री बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
कित्तूर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भैरेगौड़ा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल जैसे नेता सिद्धरामय्या के पीछे खड़े हैं। इसके चलते नेताओं से मिलने आने वाले मंत्रियों के बारे में कोई गलत धारणा न पालें। अगर उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के इरादे से दौरा किया है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं इस कारण लोगों ने उन्हें छह बार जितवाया है। उन्होंने तीन बार बतौर मंत्री विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला है। उन्हें अभी भी बहुत काम करना है। सिर्फ 24 घंटे ही नहीं, दिन में 48 घंटे भी पर्याप्त नहीं हैं। अच्छा काम करने मात्र से वे भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने की कोशिश कर रहे हैं कहना सही नहीं है।
कृष्ण बायरेगौड़ा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अमीरों के पक्ष में काम कर रही है। अब लोग भावनात्मक बातों से बाहर आ गए हैं। पेट से जुड़े मुद्दों को मान्यता दे रहे हैं। जब तक पेट से जुड़ा मुद्दा मुख्य मुद्दा रहेगा तब तक लोकतंत्र की जीत होगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *