विजयपुर में दो भीषण सड़क हादसे, पांच लोगों की मौतहादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।

बस-डम्पर टक्कर में तीन की जान गई

अलग हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत

विजयपुर. जिले में सोमवार और मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। चडचण तालुक में लोनी क्रॉस के पास सरकारी बस और डम्पर के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई, वहीं मरगूर शुगर फैक्ट्री के सामने हुए दूसरे हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टायर फटने से अनियंत्रित हुआ डम्पर, बस से टक्कर

पुलिस के अनुसार मंगलवार को लोनी क्रॉस के पास चडचण की ओर जा रहे डम्पर का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सरकारी बस से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि डम्पर चालक अशोक उटगी, उनकी पत्नी राधाबाई उटगी तथा सरकारी बस चालक हनुमंत छवलादी की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में करीब दस यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चडचण के सीपीआई परशुराम मंगूली, पीएसआई सोमेश गेज्जी तथा पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मामला चडचण थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है।

दूसरा हादसा : बाइक को कुचलने से दो की मौत

सोमवार शाम को चडचण तालुक स्थित मरगूर शुगर फैक्ट्री के सामने सोलापुर-चित्रदुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डम्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान इंडी तालुक के गोरनाल गांव निवासी धर्मण्णा होसमनी (41) और भीरप्पा पुजारी (25) के तौर पर की गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोमय्या मठपति (26) को विजयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी डम्पर चालक रत्नेश यादव विपरीत दिशा से वाहन चला रहा था। इसी दौरान नियंत्रण खोने से डम्पर बाइक से जा भिड़ा और यह हादसा हुआ। मामले में झलकी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *