भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येडियूरप्पा।

येडियूरप्पा ने कहा क्षेत्र की जनता पार्टी उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी के पक्ष में
हुब्बल्ली. भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येडियूरप्पा ने कहा कि वे एक बार फिर से फकीर दिंगलेश्वर स्वामी से धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लडऩे की अपील करेंगे।
शहर के हवाईअड्डे पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए येडियूरप्पा ने कहा कि क्षेत्र की जनता पार्टी उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी के पक्ष में है। स्वामी को उनके खिलाफ चुनाव लडऩे का साहस नहीं करना चाहिए। उनसे किसी भी कारण से चुनाव नहीं लडऩे का अनुरोध करेंगे। देखते हैं कि आगे क्या फैसला लेंगे।

एक प्रबुद्ध राजनेता हैं 

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में लहर है। जोशी की ओर से इस क्षेत्र में किए गए विकास कार्य घर-घर में जाने जाते हैं। वे एक प्रबुद्ध राजनेता हैं।
इस अवसर पर सीटी रवि, शंकर पाटिल मुनेनकोप्प, बसवराज भैरती आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *