गोवा सरकार ने दिया आदेश
पणजी.
गोवा राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर गोवा में काम करने वाले कर्मियों को मतदान की खातिर कर्नाटक जाने के लिए 10 मई को सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे।
गोवा राज्य सरकार की ओर से जारी एक परिपत्र के अनुसार गोवा में लाखों कन्नडिगा रहते हैं और उनमें से बड़ी संख्या में लोग कर्नाटक में वोट देने का अधिकार है।
गोवा सरकार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए औद्योगिक श्रमिकों, सरकारी विभागों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, राज्य सरकार के औद्योगिक विभागों, पेशेवरों और निजी संगठनों के औद्योगिक श्रमिकों के लिए वेतन सहित अवकाश की घोषणा की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *