शबरी नगर के एसबीआई इंग्लिश मीडियम के मतदान केंद्र में हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टर ने परिवार समेत पहुंचकर मतदान किया।
शबरी नगर के एसबीआई इंग्लिश मीडियम के मतदान केंद्र में हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टर ने परिवार समेत पहुंचकर मतदान किया।


हुब्बल्ली. शहर के कुसुगल रोड शबरी नगर के एसबीआई इंग्लिश मीडियम के मतदान केंद्र में हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टर ने परिवार समेत पहुंचकर मतदान किया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने कहा कि सभी जगहों पर अच्छा मतदान हो रहा है। बदले हालात में मैने कांग्रेस से चुनाव लडऩे के बाद लोगों से पहले से अधिक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लोगों का उत्साह देखने पर अत्यधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करने का विश्वास है।
शेट्टर ने पत्नी शिल्पा शेट्टर, पुत्र प्रशांत, संकल्प तथा बहुओं के साथ पहुंचकर मतदान किया।
हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार महेश टेंगिनाकाई ने बुधवार सुबह बसम्मा पाटिल सरकारी स्कूल बूथ संख्या 133 में मतदान किया।
हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. क्रांतिकिरण ने हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के किम्स प्रशासन भवन में स्थापित मतदान केंद्र में वोट डाला।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *