वीटीयू के 10 नवाचार प्रोजेक्ट को 40.72 लाख रुपए की मददविश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बेलगावी।

स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग क्षेत्र के प्रोटोटाइप को व्यावसायिक रूप देने के लिए चुने गए प्रोजेक्ट

बेलगावी। विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) के स्नातकोत्तर केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए 10 नवाचार प्रोजेक्ट आर्थिक सहायता के लिए चुने गए हैं। कर्नाटक नवाचार एवं प्रौद्योगिकी सोसायटी (किट्स) और विश्वेश्वरय्या अनुसंधान एवं नवाचार फाउंडेशन (वीआईआरएफ) के सहयोग से इन प्रोजेक्ट को कुल 40.72 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

विद्यार्थियों में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किट्स ने ‘न्यू एज इनोवेशन नेटवर्क’ योजना शुरू की है। इसके तहत विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रोटोटाइप को उपयोगी और व्यावसायिक उत्पादों में विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

कृषि से स्वास्थ्य तक नए समाधान

विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इनमें ‘लेजर वीड’ कृषि क्षेत्र में रासायनिक रहित खरपतवार एवं कीट नियंत्रण का समाधान प्रस्तुत करता है। लेजर तकनीक के माध्यम से खरपतवार और कीटों को नष्ट करने से श्रम की आवश्यकता कम होने तथा मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पडऩे का दावा किया गया है।

‘डायब ट्रैक’ एक स्मार्ट फिट-बैंड आधारित उपकरण है, जो मधुमेह रोगियों को आवश्यक समय पर दवा लेने की याद दिलाने में मदद करेगा। वहीं ‘नर्स ईजी’ आईओटी तकनीक पर आधारित प्रणाली है, जो अस्पतालों में मरीजों को दवा देने के निर्धारित समय की सूचना नर्स तक पहुंचाएगी।

50 से अधिक प्रोजेक्ट में से चयन

आर्थिक सहायता के लिए 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। किट्स और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के विशेषज्ञों की टीम ने इनका मूल्यांकन किया। विशेषज्ञों ने वीटीयू परिसर का दौरा कर प्रोजेक्ट का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और इसके बाद 10 प्रोजेक्ट का अंतिम चयन किया।

वीआईआरएफ के अध्यक्ष प्रो. एस. विद्याशंकर ने कहा कि विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन होना उत्साहजनक है। विश्वविद्यालय नवाचार, अनुसंधान और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहा है।

किट्स और वीआईआरएफ का उद्देश्य विद्यार्थियों के विचारों को प्रोटोटाइप से आगे ले जाकर व्यावसायिक उत्पादों में बदलना और उन्हें भविष्य के उद्यमी के रूप में विकसित करना है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *