हुब्बल्ली-धारवाड़ में सात स्थानों पर शिविर
युवाओं व नागरिकों ने बढ़-चढक़र लिया भाग
हुब्बल्ली। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, हुब्बल्ली की ओर से 17 सितंबर को रक्तदान कर्तव्यम्-मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया था। हुब्बल्ली-धारवाड़ क्षेत्र में सात स्थानों पर आयोजित शिविरों में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 332 यूनिट रक्त संग्रहित करवाया।
शिविर तेरापंथ भवन बेलगाम गली, मधुबन कॉम्प्लेक्स जे.सी. नगर, हर्षा कॉम्प्लेक्स स्टेशन रोड, इंडस्ट्रियल एस्टेट गोकुल रोड, एस.टी. भंडारी सभागृह केश्वापुर, केशव कुंज (आरएसएस भवन) कोटिलिंगा नगर तथा जेएसएस कॉलेज धारवाड़ में लगाए गए।
अभियान का शुभारंभ हुब्बली-धारवाड़ सेंट्रल के विधायक महेश टेंगिंकाई ने किया। उन्होंने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। मुख्य प्रायोजक रावतमल गोठी तथा सह-प्रायोजक लक्ष्मीलाल बोहरा का सहयोग रहा।
परिषद् के संयोजक योगेश पालगोता एवं सह-संयोजक संतोष बोहरा सहित कार्यकर्ताओं ने अभियान की सफलता में योगदान दिया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

