शिवमोग्गा की 3.78 लाख महिलाओं के खातों में 75.60 करोड़ रुपए जमा
शिवमोग्गा। कर्नाटक सरकार की पंच गारंटी योजनाओं में शामिल ‘गृहलक्ष्मी’ योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत शिवमोग्गा जिले की 3,78,031 पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से प्रति महिला 2,000 रुपए जमा किए गए हैं। कुल 75.60 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।
जिला गारंटी योजना क्रियान्वयन प्राधिकरण के अध्यक्ष सी.एस. चंद्रभूपाल ने बताया कि महिला लाभार्थियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार यह योजना चला रही है। अब तक 32 किस्तों में प्रत्येक लाभार्थी को कुल 64,000 रुपए दिए जा चुके हैं। दशहरा के अवसर पर जारी हुई नई किस्त से जिले की महिलाओं और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
