मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उठाएं आवाज, पीड़ितों को मिले न्याय : डॉ. अंसारीहुब्बल्ली में सोमवार को आयोजित संगठन सभा को संबोधित करते हुए विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एमआर अंसारी।

विश्व मानवाधिकार परिषद की संगठन सभा में आह्वान

अधिकारों के प्रति जागरूकता और जरूरतमंदों की मदद को बताया संगठन की पहली जिम्मेदारी

हुब्बल्ली। विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एमआर अंसारी ने कहा कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय हो, उसके अधिकारों का हनन हो या वह किसी तरह के शोषण का शिकार बने तो उसकी आवाज बनकर खड़ा होना ही मानवाधिकारों की सच्ची रक्षा है। पीडि़त और वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जरूरी हैं। मानवाधिकार केवल कागजों और कानूनों तक सीमित विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और गरिमा से जुड़ा सवाल है।

हुब्बल्ली में सोमवार को आयोजित संगठन सभा में डॉ. अंसारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराना है। कई बार जानकारी और संसाधनों के अभाव में पीडि़त व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाता। ऐसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग देना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

डॉ. अंसारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल संगठन के पदाधिकारी बनकर न रहें, बल्कि समाज के बीच सक्रिय रहकर मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करें। किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर उसकी शिकायत को गंभीरता से लें और उसे उचित मंच तक पहुंचाने में मदद करें।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा किसी एक वर्ग, समुदाय या क्षेत्र की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को दूसरे के अधिकारों और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। जागरूक समाज ही अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो सकता है।

सभा में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मानवाधिकार संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने, पीडि़तों की सहायता करने तथा समाज में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *