टिकट न मिलने पर भाजपा अनुशासन समिति अध्यक्ष का इस्तीफालिंगराज पाटिल।

37 साल की सेवा का अपमान बताया

पार्टी नेतृत्व को 8 दिन की चेतावनी

हुब्बल्ली. पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए टिकट न मिलने से नाराज लिंगराज पाटिल ने भाजपा राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को भेजने की जानकारी दी।

शहर में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भावुक स्वर में बोलते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी में कुछ नेताओं की मानसिकता के कारण समर्पित कार्यकर्ताओं की प्रगति रोकी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अनुभव उन्हें पहले भी कई बार हुए, लेकिन वे पार्टी हित में चुप रहे। इस बार उन्हें पश्चिम स्नातक क्षेत्र से टिकट मिलने की उम्मीद थी।

पाटिल ने कहा कि सक्रिय रूप से कार्यकर्ताओं के संपर्क में न रहने वाले एसवी संकनूर को फिर से टिकट दिया जाना उनके 37 वर्षों की निष्ठावान सेवा का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें टिकट देने से पार्टी में एक और मजबूत नेता उभर सकता है, इसी आशंका के चलते उनके साथ अन्याय किया गया।

पाटिल ने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है। यदि आठ दिनों के भीतर संकनूर का टिकट वापस लेकर किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को मौका नहीं दिया गया तो वे आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे।

हालांकि पाटिल ने स्पष्ट किया कि भाजपा उनकी मातृ पार्टी है और वे पार्टी छोडऩे का कोई इरादा नहीं रखते। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के भीतर रहकर ही कार्यकर्ताओं के हित में आवाज उठाते रहेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *