जमीर अहमद पर टिप्पणी को लेकर विवादसंवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय के नेता।

मंत्री मल्लिकार्जुन से मुस्लिम नेताओं ने की माफी मांगने की मांगी अहिंदा व मुस्लिम समाज की ओर से फैसला लेने की दी चेतावनी

दावणगेरे. कर्नाटक के आवास मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान के बारे में एकवचन में टिप्पणी करने और विधान परिषद सदस्य अब्दुल जब्बार के प्रति हल्के शब्दों के प्रयोग को लेकर दावणगेरे में विवाद खड़ा हो गया है। मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने जिला प्रभारी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन से तत्काल माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर अहिंदा और मुस्लिम समाज आगे उचित राजनीतिक निर्णय लेगा।

शहर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य वक्फ समिति के सदस्य गनी ताहिर और मुस्लिम समुदाय के नेता एसके इजाज अहमद ने कहा कि शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद खाली हुई दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में अल्पसंख्यक, विशेषकर मुस्लिम समाज को टिकट देने की मांग जमीर अहमद खान ने पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व के सामने रखी थी। इसी संदर्भ में मंत्री मल्लिकार्जुन की ओर से उनके खिलाफ एकवचन में टिप्पणी किए जाने से राज्यभर के मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

नेताओं ने कहा कि जमीर अहमद खान कांग्रेस के प्रमुख स्टार प्रचारकों में से एक हैं और उन्होंने हाल में तेलंगाना चुनाव सहित कई चुनावों में पार्टी की जीत के लिए काम किया है। वे केवल दावणगेरे दक्षिण तक सीमित नेता नहीं हैं, बल्कि राज्य की 224 विधानसभा सीटों में पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन द्वारा जमीर अहमद खान और एमएलसी अब्दुल जब्बार के बारे में की गई टिप्पणी से मुस्लिम समाज और अहिंदा वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है। नेताओं ने मांग की कि मंत्री सार्वजनिक रूप से समाज के नेताओं से माफी मांगें। यदि मंत्री मल्लिकार्जुन माफी नहीं मांगते हैं, तो आने वाले दिनों में अहिंदा और मुस्लिम समाज मिलकर जिले में आगे की राजनीतिक रणनीति पर निर्णय लेगा।

संवाददाता सम्मेलन में शाह नवाज खान, पी. कासिम साब, सैयद रियाज, नूर अहमद सहित अन्य समुदाय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *