महिला कांग्रेस नेता तारा देवी वाली ने की मांग

हुब्बल्ली में 8-9 दिन में मिल रहा पेयजल

कांग्रेस ने उठाया सवाल

हुब्बल्ली. शहर के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति में देरी को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महिला समिति की राज्य महासचिव तारादेवी वाली ने कहा कि निरंतर जलापूर्ति योजना के दायरे से बाहर आने वाले अधिकांश वार्डों में 8 से 9 दिन में एक बार ही पानी दिया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि लंबे अंतराल के कारण नागरिकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी जमा करके रखने या निजी स्रोतों पर निर्भर रहने की मजबूरी बन गई है।

तारादेवी वाली ने नगर निगम से मांग की कि जिन वार्डों में निरंतर जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है, वहां कम से कम हर 5 दिन में एक बार नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे समय में पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसलिए नगर निगम को तत्काल इस समस्या पर ध्यान देकर उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *