हर दिन 12 बच्चे यौन उत्पीडऩ के शिकार! कड़े कानून भी नहीं रोक पा रहे अपराध

कर्नाटक में साढ़े तीन साल में 15 हजार से अधिक पॉक्सो मामले दर्ज, हर साल 5-6 प्रतिशत बढ़ रहे अपराध; परिचितों और रिश्तेदारों से ही बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा

हुब्बल्ली। बच्चों की सुरक्षा के लिए देश में कड़े कानून और सख्त प्रावधान होने के बावजूद कर्नाटक में बाल यौन शोषण की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। राज्य में प्रतिदिन औसतन 12 पॉक्सो मामले दर्ज होना गंभीर चिंता का विषय है। चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चों के लिए खतरा अक्सर अनजान लोगों से नहीं, बल्कि परिचितों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पैदा हो रहा है।

गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में वर्ष 2023 में 3,902, वर्ष 2024 में 4,078 और वर्ष 2025 में 4,324 पॉक्सो मामले दर्ज किए गए। वहीं, वर्ष 2026 में जुलाई के अंत तक 2,936 मामले सामने आ चुके हैं। इससे हर वर्ष अपराधों में 5 से 6 प्रतिशत की वृद्धि का रुझान सामने आता है।

न्याय मिलने की दर भी चिंता का विषय

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष शशिधर कोसंबे ने मामलों में दोषियों को सजा मिलने की कम दर पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पीडि़त बच्चों को न्याय दिलाने के लिए पूरी व्यवस्था को संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक प्रतिष्ठा, बदनामी और प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण कई परिवार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से बचते हैं। कई मामलों को समझौते के जरिए दबा दिया जाता है। बच्चे भी डर के कारण अपने साथ हुई घटनाएं बताने से हिचकते हैं।

स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था जरूरी

विशेषज्ञों ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, शिक्षकों को पॉक्सो कानून का प्रशिक्षण देने और शिकायत की सुरक्षित व्यवस्था बनाने पर जोर दिया है। बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देने के साथ शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई, समयबद्ध जांच और पीडि़तों को मनोवैज्ञानिक व कानूनी सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है।

वर्षवार दर्ज मामले

वर्ष — दर्ज मामले
2023 — 3,902
2024 — 4,078
2025 — 4,324
2026 (जुलाई तक) — 2,936

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *