माजाली में हादसा; 21 वर्षीय अभिषेक की मौके पर गई जान
सिरसी/कारवार। कारवार तालुक के माजाली में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ विभाजक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अभिषेक पुरुषोत्तम हलियालकर (21) की मौके पर ही मौत हो गई।
अभिषेक मूल रूप से हलियाल के निवासी थे और कारवार जिलाधिकारी कार्यालय के कोषागार विभाग में द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 21 नवंबर की रात करीब 11.15 बजे वे माजाली के बाबा रामदेव होटल की ओर से बाइक पर कारवार जा रहे थे। श्री वि_ल-रुक्मिणी मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ विभाजक से टकरा गई। टक्कर में उनके सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

