पांच की हालत गंभीर; राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित
सिरसी/कारवार। उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला तालुक में राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर सरलेबैल के पास परिवहन निगम की बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 20 अन्य को मामूली चोटें आईं।
कारवार से हुब्बल्ली जा रही बस को सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अंकोला तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। अंकोला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

