सरकारी गोमाल भूमि से अतिक्रमण हटायापुलिस सुरक्षा में जेसीबी की मदद से सरकारी गोमाल भूमि से हटाया अतिक्रमण।

जेसीबी से मकान-शेड हटाए

वर्षों से रह रहे लोगों का विरोध

वैकल्पिक भूमि की मांग

हुब्बल्ली. तालुक के अंचटगेरी क्षेत्र के अग्रहार तिम्मसागर गांव में सरकारी गोमाल (चरागाह) भूमि पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को प्रशासन ने हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से बने मकान, झोपडिय़ां और शेड हटाए गए।

प्रशासन के अनुसार गांव की 21 एकड़ गोमाल भूमि में से करीब 3 एकड़ पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। कुछ लोगों ने झोपडिय़ां बना ली थीं, तो कुछ ने जमीन को अपना बताते हुए सीमांकन पत्थर लगा दिए थे। इस संबंध में पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनदेखी के चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी।

ग्रामीण तहसीलदार जे.बी. मज्जगी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान वर्षों से यहां रह रहे लोगों ने कड़ा विरोध जताया। कई परिवारों ने प्रशासन से वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने की मांग की और अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। कुछ लोगों ने शेष दो मकान और शेड खुद हटाने के लिए समय मांगा।

इस बीच, स्थानीय नेता मुत्तन्ना शिवल्ली ने मौके पर पहुंचकर निवासियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि तालुक पंचायत की बैठक में 21 लाभार्थियों को इसी स्थान पर घर बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव पारित किया गया है, इसलिए घरों को हटाना उचित नहीं है।

तहसीलदार मज्जगी ने स्पष्ट किया कि सरकारी नियमों के अनुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा है और आगे भी जहां-जहां कब्जा पाया जाएगा, वहां कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *