इलकल में श्वेताम्बर जैन समाज की बैठक संपन्नइलकल में श्वेताम्बर जैन समाज की बैठक में भाग लेते समाज के गणमान्य सदस्य।

महावीर जन्म कल्याणक 31 मार्च को मनाने का निर्णय

जितेन्द्र भंडारी उपाध्यक्ष नियुक्त

इलकल (बागलकोट). श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की सर्वसाधारण बैठक शनिवार शाम जैन स्थानक भवन में अध्यक्ष सज्जनराज मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 31 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस अवसर पर भगवान महावीर के भावचित्र की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात संतों का प्रवचन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में श्रीसंघ के उपाध्यक्ष संपतराज बोरा के निधन से रिक्त हुए पद पर जितेन्द्र भंडारी को सर्वसम्मति से निर्विरोध मनोनीत किया गया। साथ ही अप्रेल 2025 से मार्च 2026 तक का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने मंजूरी प्रदान की।

इस दौरान दीक्षार्थी संजय पुगलिया के इलकल आगमन की संभावना व्यक्त की गई, जिनका श्रीसंघ की ओर से सम्मान करने का निर्णय भी लिया गया। आगामी वित्तीय वर्ष में श्रीसंघ द्वारा संचालित किए जाने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सुभाषचंद्र कटारिया, मेघराज कटारिया, गौतम बोरा, दिलीप एन. भंडारी, सुरेश कटारिया, शरद कटारिया, आनंद बोरा, नवनीत बोरा, रमेश बोरा, ऋषभ कटारिया, नवीन मेहता, गौतम कटारिया, दिलीप एच. भंडारी, प्रकाश कटारिया, राहुल भंडारी, सुधीक कटारिया, श्रवण मेहता सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *