कर्नाटक में 3 साल में 61,644 साइबर अपराधसांदर्भिक फोटो।

80 प्रतिशत मामले अकेले बेंगलूरु में

2026 में अब तक 2007 केस दर्ज

हुब्बल्ली. कर्नाटक में साइबर अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले तीन वर्षों में राज्यभर में कुल 61,644 साइबर क्राइम केस (अपराध मामला) दर्ज हुए हैं, जबकि वर्ष 2026 में 20 फरवरी तक ही 2007 मामले सामने आ चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य के कुल मामलों में करीब 80 प्रतिशत केस अकेले बेंगलूरु में दर्ज हो रहे हैं।

विधानसभा में 17 मार्च को विधायक अरविंद बेल्लद के प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में 22,255 मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में बढक़र 22,483 हो गए। हालांकि 2025 में यह संख्या घटकर 14,899 रही। वहीं 2026 में अब तक 2007 केस दर्ज किए जा चुके हैं।

राजधानी बेंगलूरु में साइबर अपराध के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। वर्ष 2025 में यहां 10,725 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2026 में 20 फरवरी तक 1,378 मामले सामने आ चुके हैं।

अन्य जिलों की बात करें तो 2025 में विजयपुर में 371, मैसूर में 195, मेंगलूरु शहर में 148, दक्षिण कन्नड़ में 158, उडुपी में 199, हुब्बल्ली-धारवाड़ में 191, चिक्कबल्लापुर में 222 और शिवमोग्गा में 159 मामले दर्ज किए गए।

विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल लेन-देन में वृद्धि और ऑनलाइन गतिविधियों के विस्तार के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से बचने की सलाह दी गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *