जंगल में गाय की निर्मम हत्या, मांस ले गए बदमाशजंगल में गाय की निर्मम हत्या

उत्तर कन्नड़ के होन्नावर में सनसनी

चरने गई गाय का सिर मिला, पुलिस जांच में जुटी

होन्नावर (उत्तर कन्नड़). उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर तालुक के वंदूर वन क्षेत्र में एक गाय की बेरहमी से हत्या कर उसका मांस ले जाने की अमानवीय घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।

यह गाय वंदूर निवासी गणपति महाबलेश्वर भट्ट की थी। उनके घर में कुल 27 गाय और बछड़े हैं। रविवार सुबह अन्य दिनों की तरह गाय चरने के लिए जंगल की ओर गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार सुबह पहाड़ी इलाके में गाय का कटा हुआ सिर मिलने के बाद घटना का खुलासा हुआ। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने गाय को मारकर उसका मांस काटकर अपने साथ ले गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। उप पुलिस अधीक्षक बी. गिरीश ने भी घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस निरीक्षक सिद्धरामेश्वर, पीएसआई मंजुनाथ और पीएसआई महांतेश वाल्मीकि सहित टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकडऩे का दावा किया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *