15 करोड़ रुपए की नई सड़क को मंजूरीसांदर्भिक फोटो।

रायचूर डीसी कार्यालय को जोड़ेगी

80 फीट चौड़ी बीटी सडक़ बनेगी

15-20 दिनों में टेंडर, विकास और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

रायचूर. शहर में नए जिलाधिकारी (डीसी) कार्यालय को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 15 करोड़ रुपए की लागत से नई बीटी (ब्लैकटॉप) सडक़ निर्माण को सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर के बाहरी क्षेत्र यकलासपुर के पास पहले ही नया डीसी कार्यालय शुरू हो चुका है, जहां कई विभाग—जैसे शिक्षा, खनन एवं भू-विज्ञान, नगर विकास प्रकोष्ठ, धार्मिक दत्त विभाग और पीयू (प्री-यूनिवर्सिटी) शिक्षा विभाग एक ही परिसर में कार्यरत हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है।

अब 2015 के मास्टर प्लान के तहत अस्किहाल के पास स्थित शीतलीकरण इकाई से सीधे डीसी कार्यालय तक करीब 80 फीट चौड़ी और लगभग 1 किलोमीटर लंबी सडक़ बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए नगर निगम को आवंटित 185 करोड़ रुपए के बजट में से 15 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इस सडक़ निर्माण के साथ ही यूटिलिटी डक्ट लाइन, फुटपाथ और सीसी नालियों का निर्माण कर उन्हें कवरिंग स्लैब से ढकने की भी योजना है, जिससे बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।

महात्मा गांधी नगर विकास योजना (फेज-2) के तहत शहर में कुल 21 सडक़ परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें एससीएसपी और टीएसपी योजनाओं के अंतर्गत भी कई कार्य शामिल हैं। इससे पूरे शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार होने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी नितीश के. ने बताया कि 15 से 20 दिनों के भीतर टेंडर जारी कर दिया जाएगा और कार्य शुरू होने के बाद लगभग एक महीने में सडक़ निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

नई सडक़ बनने से डीसी कार्यालय तक पहुंच आसान होगी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *