रिसॉर्ट में काम करने वाली 22 वर्षीय लिनसुला ने दी जान
डायरी में ‘राजेश’ और ‘तेजस’ का जिक्र, उत्पीडऩ के आरोप
चिक्कमगलूरु. कॉफी नगरी चिक्कमगलूरु के अरविंदनगर इलाके में नागालैंड की 22 वर्षीय युवती लिनसुला की संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया है। वह स्थानीय एक रिसॉर्ट में कार्यरत थी और बेहतर भविष्य की तलाश में बाहर राज्य से यहां आई थी।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद युवती की डायरी से कई अहम खुलासे हुए हैं। डायरी में उसने अपने जीवन के संघर्ष, काम का दबाव और कथित मानसिक व शारीरिक उत्पीडऩ का जिक्र किया है। खास तौर पर “राजेश” और “तेजस” नाम लिखे होने से जांच का दायरा और बढ़ गया है।
मामले में शिकायतकर्ता लशिला इंचुगेर ने बसवनहल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि दो युवक लगातार युवती को परेशान कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, कड़े उत्पीडऩ के बावजूद वह काम जारी रखे हुए थी, लेकिन अंतत: अत्यधिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया।
बसवनहल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और डायरी में लिखी बातों की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
यह घटना क्षेत्र में चिंता का विषय बन गई है और बाहरी राज्यों से आकर काम करने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

