ड्यूटी पर तैनात महिला सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के बाद चालक फरार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सफाईकर्मियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

बेलगावी. शहर की स्वच्छता के लिए तडक़े सडक़ों पर उतरने वाली नगर निगम की महिला सफाईकर्मी अव्वक्का कोलकार की ड्यूटी के दौरान एक भीषण सडक़ हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह अनगोल नाका के पास हुई, जिससे नगर निगम कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त है।

पुलिस के अनुसार, अव्वक्का कोलकार रोज की तरह सुबह सडक़ की सफाई में जुटी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व महापौर मंगेश पवार, पूर्व उपमहापौर वाणी जोशी, पार्षद अभिजीत जावलकर, आनंद चव्हाण और सारंग सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नगर निगम के उप आयुक्त उदय तलवाद और पर्यावरण अभियंता हनमंत कलादगी ने भी घटनास्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

नगर निगम उप आयुक्त उदय तलवाद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारे सफाईकर्मी शहर की सेवा में हर दिन जोखिम उठाते हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार वाहन और चालक का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोपों के तहत जांच जारी है।

यह हादसा एक बार फिर शहर के सफाईकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर सडक़ों को साफ रखने वाले इन कर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों की मांग तेज हो गई है। अव्वक्का कोलकार की असमय मृत्यु ने नगर निगम कर्मचारियों के बीच शोक की लहर दौड़ा दी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *