ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की निर्मम हत्याघटना स्थल का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

कार सवार बदमाशों ने चेहरे को कुचलकर की हत्या

कारणों का खुलासा नहीं, क्षेत्र में दहशत

बागलकोट. जिले में एक सनसनीखेज वारदात में ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता संगप्पा नलतवाड (45) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना कलादगी थाना क्षेत्र के गद्दनकेरी क्रॉस के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है।

पुलिस के अनुसार, संगप्पा नलतवाड अपने कामकाज के सिलसिले में गद्दनकेरी क्रॉस के पास मौजूद थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

संगप्पा नलतवाड स्थानीय स्तर पर सक्रिय कांग्रेस नेता थे और गद्दनकेरी ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। उनकी पत्नी भी हाल ही में समाप्त हुए ग्राम पंचायत कार्यकाल में अध्यक्ष पद पर कार्यरत थीं। इसके अलावा, उन्होंने गद्दनकेरी क्रॉस क्षेत्र में एक बार (बार-रेस्टोरेंट) लीज पर लिया हुआ था, जिससे उनके सामाजिक और व्यावसायिक संबंध व्यापक थे।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि यह एक गंभीर और जघन्य अपराध है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। हत्या के सभी संभावित कारणों की गहन जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक जे.टी. पाटिल, एसपी सिद्धार्थ गोयल, डीएसपी गजानन सुतार, ग्रामीण सीपीआई रामन्ना बिरादार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस वारदात ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकडऩे का दावा कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *