कृषि हौद में डूबने से चार मासूमों की मौतकृषि हौद में डूबने से चार मासूमों की मौत

यादगीर. जिले के सुरपुर तालुक के नागनूर गांव में एक हृदयविदारक घटना में कृषि हौद (कृषि तालाब ) में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृत बच्चों की पहचान किरण (6), शरथ (6), हनुमेश (7) और बसम्मा (11) के तौर की गई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते बच्चे खेत में बने पानी से भरे कृषि हौद में नहाने और तैरने के लिए गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके, जिससे चारों की डूबकर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, स्कूल में छुट्टी होने के कारण बच्चे खेलने के लिए बाहर निकले थे और गर्मी से राहत पाने के लिए हौद में उतर गए। लेकिन यह हौद ही उनके लिए मौत का कुआं साबित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटनास्थल पर मातम का माहौल बना हुआ है। मासूम बच्चों की एक साथ मौत से हर कोई स्तब्ध है।

यह घटना केंभावी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खुले पानी के स्रोतों के पास बच्चों को अकेला न छोड़ें और ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *