त्योहारों पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए दपरे का निर्णय
सीमित तिथियों पर चलेगी विशेष सेवा
हुब्बल्ली. गुड फ्राइडे और ईस्टर त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने बेंगलूरु और बेलगावी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा सीमित तिथियों पर एक-एक फेरे के रूप में उपलब्ध रहेगी।
दपरे के अनुसार, विशेष ट्रेन संख्या 06503 2 अप्रेल, गुरुवार को शाम 7 बजे सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (एसएमवीटी, बेंगलूरु) से रवाना होगी और अगले दिन शुक्रवार सुबह 7.35 बजे बेलगावी पहुंचेगी। यह सेवा एकतरफा (वन-वे) होगी।
वापसी में विशेष ट्रेन संख्या 06504 5 अप्रेल, रविवार को शाम 5.30 बजे बेलगावी से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 5 बजे बेंगलूरु के एसएमवीटी स्टेशन पर पहुंचेगी। यह भी एकतरफा सेवा के रूप में संचालित की जाएगी।
दपरे अधिकारियों के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में कुल 19 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा सुविधा मिल सके।
इन स्टेशनों पर ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में चिक्कबनावर, तुमकूरु, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, हुब्बल्ली, धारवाड़, अलनावर, लोंडा और खानापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
दपरे का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़भाड़ कम हो और यात्रियों को सुगम यात्रा मिल सके।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अग्रिम आरक्षण कराकर इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

